मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टाटरवाड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के काटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान किंगला नागवंशी (उम्र 65 वर्ष), निवासी मोहरिया के रूप में हुई है। महिला उपनिरीक्षक पूनम उईके ने मामले में मार्ग क्रमांक 28/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतका अपने घर के पीछे चल रहे कुआं निर्माण कार्य को देखने गई थी। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके बाएं हाथ की कलाई के नीचे काट लिया।
परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
