नवागत जिलाधिकारी से पर्यावरण बैंक टीम की शिष्टाचार भेंट, पौधा देकर दिया हरित संदेश | New India Times

शरीफ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

नवागत जिलाधिकारी से पर्यावरण बैंक टीम की शिष्टाचार भेंट, पौधा देकर दिया हरित संदेश | New India Times

जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ से सोमवार को “वृक्ष लगाएं, वृक्ष बचाएं” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण बैंक की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुलाकात के दौरान पर्यावरण संरक्षण, व्यापक वृक्षारोपण और जनपद को हरा-भरा बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, वकील अहमद खान, राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, देव आनंद पाठक तथा बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article