फर्जी वेबसाइट बनाकर मॉल फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

फर्जी वेबसाइट बनाकर मॉल फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

भागलपुर में फर्जी वेबसाइट के जरिए मॉल की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर करीब 48 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल को एक पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर साइबर थाना भागलपुर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान टीम ने आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर और संबंधित बैंक खातों की तकनीकी जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले में संलिप्त आरोपी नालंदा जिले के पावापुरी क्षेत्र में सक्रिय है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने नालंदा के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की। इसी दौरान आरोपी स्थान बदलते हुए नालंदा से गया की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गया जिले के धनौती थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के भगवानपुर का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई में साइबर थाना भागलपुर के पुलिसकर्मी शिव कुमार सुमन, प्रशांत कुमार सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article