पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के तिरला ब्लॉक स्थित शासकीय एकीकृत हाईस्कूल पाडल्या में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती राखी देवड़ा, जनप्रतिनिधि श्रीमती अनु सोलंकी, ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्राओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य श्रीमती कल्पना परमार द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती नविता सिंह ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती राखी देवड़ा एवं प्राचार्य श्रीमती कल्पना परमार ने छात्राओं को नारी शक्ति, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं—श्री लक्ष्मीनारायण कश्यप, श्री अजय वर्मा, श्रीमती सुशीला बामनिया, श्रीमती शिवानी समाधियां, श्रीमती चन्दा सोलंकी, श्रीमती रूपरेखा दयाल, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती मोनिका यादव, श्री बहादुर जामोद एवं श्री विनय बलदिया उपस्थित रहे।
अंत में शिक्षक श्री सत्येंद्र अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

