नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

परिसीमन संशोधन पास नहीं होने से शर्मसार बीजेपी के विपक्ष विरोधी आंदोलन के कारण ट्रैफिक जाम से क्रोधित महिला को दिवंगत बीजेपी नेता अरुण जेटली की भतीजी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया की इस जानकारी की हम व्यक्तिगत स्तर पर पुष्टि नहीं करते है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मस पर महिला का नाम सिर्फ़ ग्रेवाल बताया गया है।

अपने बेटे को स्कूल से वापिस लाने के लिए घर से निकली ग्रेवाल मुंबई के वरली में बीजेपी नेता गिरीश महाजन द्वारा आयोजित विपक्ष विरोधी आंदोलन के कारण तीन घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी रही। जांभोरी मैदान मे होनेवाला बीजेपी का आंदोलन मैदान से बाहर सड़क पर आ गया। ग्रेवाल ने अव्यवस्था को लेकर गिरीश महाजन से तीखे सवाल पूछे। प्रशासन बनाम ग्रेवाल की नोंकझोंक के सैकड़ो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मस पर आग की तरह फैल गए।
आंदोलन के कारण पैदा हुई असुविधा को लेकर गिरीश महाजन ने जनता से माफ़ी मांगी। इसी बीच सोशल मीडिया के कुछ पेजेस पर ग्रेवाल नाम की इस महिला को बदनाम करने के लिए प्रोपेगेंडा भी चलाया गया। गोदी मीडिया के मुताबिक किसी ने महिला के ख़िलाफ़ पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई है लेकिन आरोपी बनाई गई वो महिला कौन है इसके बारे मे पुलिस ने उसकी पहचान को साबित और उजागर नहीं किया है।
मुंबई में बीते पंद्रह सालों से इंफ्रास्ट्रक्चर के काम पेंडिंग पड़े है , VVIP मूवमेंट्स के कारण मुंबई की जनता त्रस्त है। सार्वजनिक सड़को को अवरोधित करने से मनाही करने वाले सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट्स के दर्जनों आदेश है। प्रशासन से भिड़ने वाली महिला अगर सच में अरुण जेटली के भाई की बेटी निकली तो ये प्रकरण इंटरनेशनल मीडिया में बीजेपी की शान में चार चांद लगाएगा।

