मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहाँपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। जब सभी अधिकारी जनता की फरियाद सुन रहे थे, तभी खुटार थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह मोबाइल पर IPL मैच देखते हुए पाए गए।
किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और लोगों ने जमकर टिप्पणियां कीं।
मामला SP सौरभ दीक्षित तक पहुंचा। SP ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बुधवार को SHO श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
SP ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है, वहीं जनता SP की सराहना कर रही है।
