नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
2023 संसद के दोनों सदनों में मंजूर हो चुके नारी शक्ति वंदन महिला आरक्षण बिल को लागू करने के बजाय परिसीमन संशोधन पास नहीं होने के क्रोध से त्रस्त बीजेपी के विपक्ष विरोधी आंदोलन आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनकर सामने आ रहे हैं। मुंबई के वरली में बीजेपी नेता गिरीश महाजन के नेतृत्व में निकाले गए विपक्ष विरोधी आंदोलन के कारण तीन घंटे से ट्रैफिक जाम में फंसी एक महिला ने सड़क पर जमकर बवाल काटा है।

महिला ने यातायात सुचारू करने के लिए पुलिस प्रशासन से बार बार अनुरोध किया। पुलिस ने अनदेखी करी , जांभोरी मैदान में होनेवाला आंदोलन मैदान से बाहर सड़क पर आ गया। महिला के आक्रोश को घंटों जाम में फंसे हजारों वाहन धारकों की प्रातिनिधिक प्रतिक्रिया के रूप मे देखा जाना चाहिए। महिला ने बीजेपी नेता गिरीश महाजन को आंदोलन के कारण पैदा की गई अव्यवस्था को लेकर सवाल पूछे।
मीडिया और पब्लिक के कैमरों ने सारा प्रसंग रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। कुछ पलों में तूफानी तेज़ी के साथ देशभर की जनता के बीच पहुंचे इस वीडियो ने बीजेपी को अप्रत्याशित रूप से ट्रोल किया। बीते पंद्रह सालो से अधर मे लटकाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर के काम और VVIP मूवमेंट्स के कारण मुंबई की जनता बेहद परेशान है। CAA के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे महिलाओं के धरने को गैर कानूनी बताकर हटाने वाली सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश मे सड़क को सार्वजनिक प्रॉपर्टी बताकर अवरोधित करने से सख़्त मनाही की है।
चार लाख लोगों को 13 हजार लीटर केरोसिन :
महाराष्ट्र मे ऑनलाइन बुकिंग के बाद एल पी जी सिलिंडर का होम डिलीवरी सिस्टम आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन नही बना पा रहा है। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने प्रति यूनिट तीन लीटर केरोसिन देने की घोषणा किए एक महीना हो गया है। केरोसीन वितरक अजय ने बताया कि जामनेर ब्लॉक के लिए मात्र 13 हजार लीटर घासलेट का कोटा निर्धारित किया गया है। हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया था कि केरोसिन कभी बंद हुआ हि नहीं था। दिल्ली के दिल का कोई करीबी शख़्स केरोसिन का कोटा बीते बारा सालों से ब्लैक में बेच रहा है तर्कशील नागरिक कह रहे हैं कि ग्रामीण इलाकों से चुनकर आनेवाले विधायकों को जनता की इंधन आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए न कि मुंबई की सड़को पर तथ्यहीन आंदोलन करने चाहिए।
