रेलवे गेट पर बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान, हादसे का खतरा बढ़ा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रेलवे गेट पर बड़े गड्ढों से राहगीर परेशान, हादसे का खतरा बढ़ा | New India Times

ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित जीएम ऑफिस रेलवे गेट के पास रेलवे पटरी के आसपास बने बड़े-बड़े गड्ढों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। पटरी के दोनों ओर और बीच में बने इन गड्ढों के कारण दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब भी कोई वाहन रेलवे पटरी पार करता है तो गड्ढों और उभरे हुए पत्थरों के कारण वाहन अनियंत्रित होने लगता है। इससे वाहन फिसलने या गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी साबित हो रही है।
बताया जा रहा है कि गड्ढों की वजह से वाहन उछलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article