अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिला के कहलगांव स्थित एनटीपीसी में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अग्निशमन शाखा द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी कहलगांव के महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस) मनोरंजन परीदा उपस्थित रहे। उनके साथ कमांडेंट, CISF इकाई NTPC कहलगांव भारती नंदन, जीएम (मेंटेनेंस) श्रीनाथ मारिसेट्टी, डीसीएलआर मो. सरफ आलम, जीवन ज्योति अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. चौधरी, सहायक कमांडेंट (अग्नि) मनीष कुमार, सहायक कमांडेंट (कार्य) गोरे लाल शुक्ला सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र, संयंत्र के कर्मचारी और CISF के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह के दौरान CISF अग्निशमन शाखा के जवानों ने उत्कृष्ट फायर डेमो का प्रदर्शन किया। 14 अप्रैल से शुरू हुए अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
कमांडेंट भारती नंदन ने अपने संबोधन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह का उद्देश्य एनटीपीसी परिवार के सभी वर्गों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता, शिक्षा और आपदा से निपटने की तैयारी को मजबूत करना है।

पूरे सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, मजदूरों, CISF जवानों और टाउनशिप के विद्यालयों के छात्रों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
सहायक कमांडेंट (अग्नि) ने बताया कि पिछले वर्ष CISF फायर विंग ने संयंत्र में हुई 35 अग्नि घटनाओं का सफलतापूर्वक सामना किया। साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान 3600 से अधिक लोगों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य अतिथि मनोरंजन परीदा ने अग्निशमन शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए सभी बल सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में निरीक्षक (अग्नि) जुलियस ईश्वरी ने मुख्य अतिथि, अधिकारियों और उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
