चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत, निजी अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज | New India TimesOplus_131072

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत, निजी अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

डीडवाना जिले के गिरधारीपुरा गांव निवासी महिला चुंकी बानो की कथित रूप से चिकित्सकीय लापरवाही के चलते मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, चुंकी बानो अपने पति के साथ डीडवाना में आयोजित शंकरा आई हॉस्पिटल (जयपुर) के परामर्श शिविर में जांच के लिए गई थीं। वहां से अस्पताल प्रबंधन उन्हें ऑपरेशन के नाम पर जयपुर ले आया। परिजनों का आरोप है कि उनके पति को साथ जाने से मना कर दिया गया और मरीज को भर्ती करने की कोई सूचना भी परिवार को नहीं दी गई।

चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत, निजी अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

परिवार को अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे महिला की मृत्यु की सूचना दी गई, जबकि अस्पताल स्टाफ के अनुसार उनकी मौत रात में ही हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि चुंकी बानो शिविर में सामान्य अवस्था में गई थीं और उसी स्थिति में उन्हें जयपुर ले जाया गया था।
घटना के बाद परिजनों ने जयपुर के विद्याधर नगर थाना (उत्तर) में अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article