मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में आज अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान आदरणीय श्री दिनेश भाऊ पाटील को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति प्रमाणपत्र एवं आईडी कार्ड सौंपकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता ने संगठन की कार्यकारिणी को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और प्रभावी तरीके से कार्य करने के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष ज्योति बोपचे पारधी, जिला महिला सचिव संध्या भवरे, जिला शहर अध्यक्ष किशोर बोबडे, रवी भोगाडे, किशोर भवरे एवं सुजित बोरटकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन स्टेट बैंक चौक, यवतमाल में किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

