सतर्कता ही सुरक्षा: कहलगांव NTPC में CISF फायर विंग का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिया विशेष प्रशिक्षण | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

सतर्कता ही सुरक्षा: कहलगांव NTPC में CISF फायर विंग का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दिया विशेष प्रशिक्षण | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित NTPC में Central Industrial Security Force (CISF) की फायर विंग द्वारा फायर सर्विस वीक के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का विकास और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर CISF फायर विंग ने CISF परिवार की महिलाओं एवं NTPC टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। प्रशिक्षण में महिलाओं को LPG सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा घरेलू स्तर पर आग से बचाव के व्यवहारिक तरीकों से अवगत कराया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) के उपयोग का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता विकसित हुई।
इसके अलावा कार्यक्रम में एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों को फायर सेफ्टी टिप्स भी दिए गए तथा होज ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उनकी दक्षता, समन्वय और आपातकालीन तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
कहलगांव NTPC के पीआरओ सह प्रबंधक (निगम संचार) चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि CISF फायर विंग का यह प्रयास न केवल अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article