थ्रेसर में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, गेहूं की मड़ाई के दौरान हादसा | New India TimesOplus_131072

हनीफ़ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260418-WA0019.mp4

करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरौली में शुक्रवार देर रात गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें थ्रेसर में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरा निवासी राम सिंह अपने ट्रैक्टर-थ्रेसर से सरौली गांव में गेहूं की मड़ाई करा रहे थे। इसी दौरान मजदूर राम लल्लू (32 वर्ष), पुत्र राम विचार गौड़, निवासी रासपहरी थाना म्योरपुर, काम करते समय गेहूं के बोझे के साथ अचानक थ्रेसर में फंस गए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260418-WA0020.mp4

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाकर थ्रेसर को बंद कराया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और राम लल्लू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पर करमा थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी करने के लिए अपने साथियों के साथ यहां आया था और मड़ाई के दौरान हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सोनभद्र भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version