कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, अवैध मुरम परिवहन करते डंपर पर गिरी गाज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर के निर्देश पर जुन्नारदेव के आलीवाड़ा रोड पर अवैध मुरम (चट्टान) का परिवहन करते हुए एक डंपर पाए जाने पर प्रशासन द्वारा उसे जब्त कर कार्रवाई की गई।

एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल की ओर जा रहे डंपर को जब्त किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई में आरआई राहुल कुबेरिया एवं संबंधित पटवारी की उपस्थिति में डंपर को पकड़कर जुन्नारदेव में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक द्वारा किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version