CBSE कक्षा 10वीं परिणाम में मेक्रो विज़न एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

CBSE कक्षा 10वीं परिणाम में मेक्रो विज़न एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल | New India Times

सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के रिजल्ट में मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर के विद्यार्थियों ने संस्थापक अध्यक्ष आनंद कुमार चौकसे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पुरानी परंपरा के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

एकेडमी के प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार ने जानकारी दी कि 49 छात्र ऐसे हैं, जिनके अंक 95% से अधिक हैं। 151 छात्र ऐसे हैं, जिनके अंक 90% से अधिक हैं तथा 326 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके अंक 80% से अधिक हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अक्षत श्रीवास्तव 98.2%, नमन पाटिदार 97.8%, आरची शर्मा 97.8%, अर्थव मोर 97.8%, आदित्यराज गुप्ता 97.6%, मोहित पनपालिया 97.4%, पार्थ शिवहरे 97.2%, गौरांग पाटिल 97.2%, खुशी वैद्यकर 97.2%, श्रीजन गोपाल 97%, आर्या रॉय 97%, अबीर दवे 97%, परम सुखवानी 96.8%, सात्वीक पाटिदार 96.6%, शौर्य सुहाने 96.6%, विराज खंडेलवाल 96.6%, अभिनव सिंह 96.6%, सूर्यांश गुप्ता 96.4%, नंदनी खंडेलवाल 96.2%, ओजस कोठारे 96.2%, शक्ति शर्मा 96.2%, उत्कर्ष सिंह 96%, आकर्षी अग्रवाल 96%, जानवी 96%, सान्वी छाबड़ा 96% आदि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

इसी के साथ गणित में 14, विज्ञान में 3, सामाजिक विज्ञान में 12 तथा आईटी (IT) में 5 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

मेक्रो विज़न एकेडमी के संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, श्री कबीर चौकसे, श्रीमती देवांशी चौकसे, कु. अंतरा चौकसे, प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, उप-प्राचार्या श्रीमती मोनिका अग्रवाल, श्री विजय सुखवानी, डॉ. संतोष सिलोरिया, डॉ. अरुण शर्मा, श्रीमती विभा जेटली, श्रीमती शीतल पोपली तथा श्रीमती प्रतिभा नायर सहित एकेडमी के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को इस सफलता हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article