मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी अंबाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रिछेड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टू-व्हीलर से जुन्नारदेव मार्केट जा रहे मां-बेटे, सपना यदुवंशी और मुकुंद यदुवंशी, को तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी।

मौके की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका महिला सपना यदुवंशी, पति कमलेश यदुवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी रिछेड़ा बताई जा रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच सभी पहलुओं से शुरू कर दी है।
वहीं, आज जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेटे मुकुंद यदुवंशी, उम्र 22 वर्ष, ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मां-बेटे की जान चले जाने से पूरे परिवार में मातम छा गया और परिवार उजड़ गया।

