जमीन विवाद में कुल्हाड़ी व डंडों से हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

राजकुमार पिता भगवत यादव, उम्र 15 वर्ष, निवासी ग्राम बम्हनी, थाना माहुलझिर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.04.2026 की रात्रि लगभग 12:10 बजे, घटना स्थल लक्ष्मी उर्फ लच्छू यादव के निर्माणाधीन मकान के सामने आरोपीगण—

1. लक्ष्मी यादव उर्फ लच्छू पिता लालचंद यादव, उम्र 50 वर्ष

2. डालचंद उर्फ पूजारी यादव पिता कोमल यादव, उम्र 46 वर्ष

3. महेश यादव उर्फ मंजू पिता कोमल यादव, उम्र 49 वर्ष

4. गद्दू उर्फ प्रेम यादव पिता लक्ष्मी उर्फ लच्छू यादव, उम्र 20 वर्ष

5. मस्तराम यादव पिता महेश यादव, उम्र 21 वर्ष

6. माखन यादव पिता महेश यादव, उम्र 23 वर्ष

सभी निवासी ग्राम बम्हनी द्वारा घायल भगवत यादव, राजकुमार यादव, वर्षा यादव एवं पुरुषोत्तम यादव को मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए कुल्हाड़ी एवं डंडों से मारपीट की गई, जिससे घायलों को गंभीर चोटें आईं।

घायल भगवत यादव गंभीर रूप से घायल होकर मेडिकल कॉलेज नागपुर में उपचाररत हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुराने जमीन संबंधी मामले को लेकर हुआ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना माहुलझिर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 296(a), 115(2), 118(1), 351(3), 324(4), 3(5), 109(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्री सुनील वरकड़े द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी माहुलझिर उप निरीक्षक रविन्द्र पवार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान आरोपी लक्ष्मी उर्फ लच्छू यादव से एक लोहे की कुल्हाड़ी एवं अन्य आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक-एक लकड़ी का डंडा जब्त किया गया।

प्रकरण के सभी आरोपी—

1. लक्ष्मी यादव उर्फ लच्छू यादव

2. डालचंद उर्फ पूजारी यादव

3. महेश यादव उर्फ मंजू यादव

4. गद्दू उर्फ प्रेम यादव

5. मस्तराम यादव

6. माखन यादव

सभी निवासी ग्राम बम्हनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल छिंदवाड़ा भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

♦️ जप्त संपत्ति:

घटना में प्रयुक्त एक लोहे की कुल्हाड़ी, पांच लकड़ी के डंडे एवं पत्थर।

🚨 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

उप निरीक्षक रविन्द्र पवार, सउनि. हुकुम सिंह कुमरे, आरक्षक सागर मर्सकोले (901), अशोक कुमार गोंनगे (706) एवं आरक्षक (991) की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version