कहलगांव NTPC में CISF द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, सुरक्षा जागरूकता पर दिया गया ज़ोर | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव NTPC में CISF द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, सुरक्षा जागरूकता पर दिया गया ज़ोर | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अग्निशमन शाखा द्वारा फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट मनीष कुमार ने अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत कर की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक रवीन्द्र पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ कमांडेंट नंदन के औसुब, महाप्रबंधक (संचालन) मनोरंजन परिदा, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) श्रीनाध मारिसेटी, जीवन ज्योति अस्पताल की सीएमओ डॉ. सुष्मिता सिंह, सहायक कमांडेंट (अग्नि) मनीष कुमार, सहायक कमांडेंट (प्रशासन) गौरेलाल शुक्ला सहित CISF और एनटीपीसी के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कहलगांव NTPC में CISF द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन, सुरक्षा जागरूकता पर दिया गया ज़ोर | New India Times

इस दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि जीएम रवीन्द्र पटेल एवं कमांडेंट औसुब ने संयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा बुकलेट का विमोचन भी किया। जीएम पटेल ने बताया कि पिछले एक वर्ष में संयंत्र में कोई बड़ी अग्नि दुर्घटना नहीं हुई है, जो सुरक्षा मानकों के पालन का परिणाम है। उन्होंने कर्मचारियों एवं मजदूरों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा उपायों का पालन करें और अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि संयंत्र, समाज और आर्थिक नुकसान को शून्य करना हमारा लक्ष्य है, जिसे सभी के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में CISF अग्निशमन शाखा के कर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। अंत में निरीक्षक (अग्नि) जूलियस इश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम की जानकारी एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह प्रबंधक (निगम संचार/कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) चेव्वाकुला श्रीकांत ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article