डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती हैं: जयकिशोर | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत नगर में भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती को डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, बागपत के विधायक योगेश धामा, भाजपा के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा तथा बागपत नगर पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर ने बाबा साहब की महानता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक, समाज सुधारक और महान न्यायविद थे। बाबा साहब ने भारी छुआछूत और भेदभाव सहकर भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और शोषित वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।

बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन दलित व शोषित वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने और भारत के कल्याण के लिए समर्पित किया। जब तक वे जीवित रहे, उन्होंने दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और दलित व वंचित वर्गों को न्याय दिलाने, उनकी शिक्षा और उन्नति के लिए निरंतर कार्य किया।

बाबा साहब को विश्वास था कि पढ़-लिखकर ही दलित समाज का उत्थान हो सकता है। जयकिशोर ने उपस्थित लोगों से कहा कि बाबा साहब के प्रयासों को हमें और आगे बढ़ाना है। यदि समाज का भला चाहते हो तो एक समय भोजन भले ही कम कर लो, लेकिन अपनी संतानों को उच्च शिक्षा जरूर दिलाओ।

उन्होंने कहा कि आजादी से पहले दलित समाज की जो स्थिति थी, उसका स्मरण मात्र करने से हमारी रूह तक कांप जाती है। बाबा साहब ने हमें बेहतर जीवन दिया है, वे हमारे मसीहा हैं। जयकिशोर ने कहा कि बाबा साहब जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती हैं।

इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, बागपत जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष तोमर, महामंत्री अजीत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट बागपत के अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद, महामंत्री संजीव, सचिव प्रमोद एडवोकेट, कोषाध्यक्ष दीपक, संगठन मंत्री जगदीश, मंजू रानी, कुसुम लता, सोनिया कपूर, शबनम, सितार सिंह, इन्द्रपाल, ब्रह्मपाल सभासद, दिलीप सिंह संरक्षक, जगमेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version