यवतमाल आरटीओ में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, दलालों के जरिए वसूली का मामला गरमाया, उच्चस्तरीय जांच की मांग | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल आरटीओ में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, दलालों के जरिए वसूली का मामला गरमाया, उच्चस्तरीय जांच की मांग | New India Times

उपप्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) यवतमाल में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल वाइस चेयरमैन मोहम्मद आसिम अली ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, अमरावती को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरटीओ कार्यालय में आम नागरिकों का कोई भी कार्य बिना दलालों के माध्यम से नहीं हो पा रहा है। कुछ निजी व्यक्तियों को केवल वसूली के उद्देश्य से कार्यालय में बैठाए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
वाहन ओवरलोडिंग से जुड़े लाइसेंस मामलों में भी गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। मोटर वाहन निरीक्षक श्री राठोड पर यह भी आरोप है कि वे ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते और घर से ही कार्य संचालन करते हैं।
शिकायत के अनुसार, चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान उनके कथित एजेंटों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा, उनके कार्यकाल में संपत्ति में असामान्य वृद्धि की आशंका भी जताई गई है।
13 अप्रैल 2026 को ड्यूटी पर होने के बावजूद उनकी अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वयं को अवकाश पर बताया, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों के पास उनके अवकाश का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि गृह विभाग, एंटी करप्शन ब्यूरो सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article