गुरुग्राम जिला न्यायालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती, भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प | New India Times

फैज़ान खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

गुरुग्राम जिला न्यायालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती, भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प | New India Times

जिला एवं सत्र न्यायालय, गुरुग्राम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती एक दिन पूर्व मंगलवार को धूमधाम और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर भीमसेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने जिला न्यायालय पहुंचे।

गुरुग्राम जिला न्यायालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर जयंती, भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प | New India Times

गुरुग्राम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.के. शर्मा एडवोकेट एवं सचिव राहुल धनखड़ एडवोकेट ने सतपाल तंवर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बार अध्यक्ष, सचिव और सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर सतपाल तंवर ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सतपाल तंवर ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और केक काटकर सभी अधिवक्ताओं को मिठाइयाँ बांटी। इस दौरान उन्होंने समता, न्याय, भाईचारा और संविधान के प्रति अटूट आस्था का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गुरुग्राम बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमार कौशिक, एडवोकेट निशा तंवर, एडवोकेट मोनालिसा, एडवोकेट रेखा वर्मा राठी, एडवोकेट अंकित, एडवोकेट नवीन जांगड़ा, एडवोकेट सुमन गोयल, एडवोकेट ईश्वर, एडवोकेट खुशबू रानी, एडवोकेट परमिंदर कौशिक, एडवोकेट प्रीति दहिया, एडवोकेट राजबीर राजपूत, एडवोकेट विजय राजपूत, एडवोकेट रणवीर, एडवोकेट अलरीना सेनापति, एडवोकेट मनोहर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को समाज में फैलाने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

तंवर की प्रमुख सहयोगी वंशिका का बयान
भीमसेना प्रमुख सतपाल तंवर की प्रमुख सहयोगी वंशिका ने बताया,
“सतपाल तंवर द्वारा इस पावन अवसर पर सभी विद्वान अधिवक्ताओं को बाबा साहब की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों—समानता, न्याय, भाईचारा और संविधान के प्रति अटूट आस्था—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सर्व समाज के अधिवक्ताओं द्वारा नवाब सतपाल तंवर को मिला आदर-सम्मान और एकजुटता हमारे लोकतंत्र की असली ताकत को दर्शाता है। आइए, हम सब मिलकर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और भाईचारे से परिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।”

तंवर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते खतरे को देखते हुए नवाब सतपाल तंवर की पुलिस एवं निजी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता कर दिया गया है। वे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय परिसर पहुंचे।

14 अप्रैल को प्रतिमा अनावरण और अन्य कार्यक्रम
नवाब सतपाल तंवर 14 अप्रैल को गुरुग्राम के कांकरोला गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और राजस्थान के तिजारा में भी कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article