रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सरस्वती शिशु मंदिर, मेघनगर में विद्या भारती मालवा की प्रधानाचार्य बैठक संपन्न हुई। बैठक में धार विभाग के अंतर्गत धार, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों से कुल 20 प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य बंधु उपस्थित रहे। बैठक में विद्या भारती मालवा के संगठन मंत्री योगेश शर्मा, सह प्रांत प्रमुख सुंदरलाल शर्मा तथा धार विभाग के विभाग समन्वयक अंबिकादत्त कुंडल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में वर्ष भर की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026–27 की कार्ययोजना बनाई गई। आगामी सत्र में विभाग की छात्र संख्या बढ़ाने, विद्यालयों की कार्ययोजना को सुदृढ़ बनाने, ग्रीष्मकालीन वर्ग प्रशिक्षण में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने तथा आगामी योजना बैठकों की तैयारी पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सरस्वती शिशु मंदिर, मेघनगर के अध्यक्ष यशवंत बाफना एवं समाजसेविका श्रीमती चंदनबाला शर्मा का अतिथि के रूप में सानिध्य प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने अतिथियों का परिचय कराया।
बैठक की व्यवस्था हेतु विद्यालय की दीदियों श्रीमती उषा काग, रश्मि शर्मा, रिंकु पंड्या, निर्मला नायक, हिना नायक, सोनल नायक, रानु भुरिया, शिवानी राठौर तथा राकेश शर्मा, मुकेश भुरिया, भाग्य हाड़ा, वीभा नायक और दीपिका सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा।

