सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

नगराम क्षेत्र के समेसी ग्राम पंचायत अंतर्गत भवानी खेड़ा स्थित संतलाल रावत के भवन परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में परिक्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश दुबे ने किया।
इस अवसर पर लखनऊ गन्ना अनुसंधान कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश दुबे ने किसानों को विभिन्न फसलों की उन्नत प्रजातियों एवं अधिक उत्पादन के तरीकों की जानकारी दी। वहीं डॉ. दिनेश सिंह ने भूमि की उर्वरता बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के उपाय विस्तार से समझाए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक कुमार रावत ने बताया कि ग्राम पंचायत में 28 गांव शामिल हैं और किसानों से अपील की कि वे गन्ना अनुसंधान एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इस मौके पर रामसनेही रावत, राम प्रसाद रावत, आसाराम, विशंभर रावत, संतलाल रावत, महादेव, परशुराम, राजकुमार, रामस्वरूप, सुखराम, राममिलन, बजरंग, राम सुमिरन सहित कई किसान उपस्थित रहे।
