बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अजगैविनाथ धाम में प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजनाओं का किया हवाई सर्वेक्षण | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम के कृष्णानंद स्टेडियम में आज शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे बिहार के मुख्य सचिव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इस मौके पर भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं—मरीन ड्राइव, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अजगैविनाथ धाम से बडुआ नदी तक बनने वाले जलाशय तथा अगुवानी-सुल्तानगंज पुल—के संबंध में जानकारी लेते हुए हवाई सर्वेक्षण किया।

इस मौके पर जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version