मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्ती जारी, दूसरे दिन 3 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई | New India Times

ओमप्रकाश सोनी, अनूपपुर, (मप्र), NIT:

मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्ती जारी, दूसरे दिन 3 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई | New India Times

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (IPS) के सख्त निर्देशों के पालन में जिले में मोडिफाइड साइलेंसर (तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले) लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दूसरे दिन भी यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 बुलेट वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्ती जारी, दूसरे दिन 3 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई | New India Times

सभी प्रकरणों को वर्चुअल न्यायालय प्रेषित किया गया है। संबंधित वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा में जुर्माना जमा करें। समय पर जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उन्हें न्यायालय में उपस्थित होकर पेशी देना अनिवार्य होगा।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और नियमों का पालन करें, जिससे सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

📢 यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
📍यातायात पुलिस, अनूपपुर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article