रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

इंदिरा ज्योति यात्रा का झाबुआ आगमन हुआ। गोपाल कॉलोनी में यात्रा में शामिल प्रभारीयों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इंदिरा ज्योति यात्रा गोपाल कॉलोनी से राजगढ़ नाका, डीआरपी लाइन होते हुए कालका माता मंदिर, राजवाड़ा, आजाद चौक से थांदला गेट होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल बस स्टैंड पर पहुंची।

इस अवसर पर यात्रा के समन्वयक गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े, बृजेंद्र पांडे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, जेवियर मेड़ा और साबिर फिटवेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर यात्रा के समन्वयक गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि यह यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की सोच से आमजन को अवगत कराना है। यह यात्रा देश में समानता, शांति और सर्वधर्म समभाव का माहौल बनाने तथा भय, भ्रष्टाचार और अराजकता के विरोध में निकाली जा रही है।
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस पर संगठन का झंडा फहराकर स्थापना दिवस भी मनाया गया। वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की स्थापना 9 अप्रैल 1971 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य देश के छात्रों को एक मंच पर लाकर उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करना था।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल डामोर, कैलाश डामोर, यामीन शेख, बबलू कटारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़, नटवर सिंह डोडियार, नर्वेश अमलियार, प्रकाश बामनिया, रोशन बारिया, नाथू कटारा, रूपसिंह डामोर, कालू सिंह नलवाया, पार सिंह डिंडोर, गंगा मोहनिया, सुरेश समीर, हर्ष जैन, लोकेंद्र बिलावल, सुरेंद्र ग्रवाल, दीपू डोडियार, वसीम सैयद, बापू सिंह कटारा, रजनी चौहान, गोरी कटारा, संगीता चारेल, शाकिब शेख सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

