एनएसयूआई ने रक्तदान व फल वितरण कर मनाया 56वां स्थापना दिवस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने रक्तदान व फल वितरण कर मनाया 56वां स्थापना दिवस | New India Times

झाबुआ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपना 56वां स्थापना दिवस शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल-फ्रूट वितरण कर एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर मनाया।

एनएसयूआई ने रक्तदान व फल वितरण कर मनाया 56वां स्थापना दिवस | New India Times

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश राका उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार द्वारा झंडा वंदन कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने कहा कि एनएसयूआई का स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और संघर्ष का संकल्प लेने का अवसर है।

एनएसयूआई ने रक्तदान व फल वितरण कर मनाया 56वां स्थापना दिवस | New India Times

इस पावन अवसर पर झाबुआ जिला अस्पताल में मरीजों को फल-फ्रूट वितरित किए गए तथा मानवता की सच्ची मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया गया। युवाओं ने रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बच सकती है और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। एनएसयूआई सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की वह ताकत है जो हर मुश्किल घड़ी में समाज के साथ खड़ी रहती है। हम केवल राजनीति नहीं करते, बल्कि सेवा और संघर्ष को अपना धर्म मानते हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि असली शक्ति जनता की सेवा में है और आने वाले समय में भी इसी जज़्बे के साथ समाज के हर वर्ग की मदद करते रहेंगे। एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस को बड़े हर्ष एवं गौरव के साथ मनाया गया।

उन्होंने बताया कि एनएसयूआई छात्र संगठन लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाता आया है। जब भी किसी विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो एनएसयूआई संगठन विद्यार्थियों के हित में लगातार कार्य करता है। साथ ही संगठन सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करता रहा है।

इस दौरान झाबुआ के सिविल अस्पताल में मरीजों के बीच जाकर फल-फ्रूट वितरित किए गए तथा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक कार्य के प्रति आम जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

इस मौके पर एनएसयूआई के जिला महामंत्री विनोद गणावा, छात्र नेता निलेश गणावा, दीपक डाबी, सूर्या डामोर, दीपक मखोडिया, आतिश कटारा, दिव्यांक मोरी, अरविंद पचाह, शाकिब खान, डूंगरसिंह वास्केल, आनंद गुड़िया, अनिल मकवाना, लक्की परमार, विकेश भूरिया, अनिल भाभोर, कैलाश भूरिया, रुद्राक्ष बंसर, अनिल गरवाल, राम देवड़ा, सीमा गणावा, रानू कनेश, अंजू गोहिल, नताशा मेडा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article