पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा स्थित पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झकनावदा परिसर में खेल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के 20वीं सदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लेदर बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, केरम और कबड्डी के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

पीएम श्री विद्यालय झकनावदा में खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान | New India Times

सर्वप्रथम ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर पूर्व खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पूर्व खिलाड़ियों द्वारा लेदर बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, केरम और कबड्डी खेलों का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व खिलाड़ियों ने छात्र जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेलों की विस्तृत जानकारी भी दी।

इनका हुआ सम्मान

बाबूलाल व्यास (वॉलीबॉल खिलाड़ी), पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं लेदर बॉल व वॉलीबॉल खिलाड़ी घनश्याम सिंह सेमलिया, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वॉलीबॉल व क्रिकेट खिलाड़ी लालसिंह बारिया, वॉलीबॉल व क्रिकेट खिलाड़ी मनोहर सिंह सेमलिया, केरम खिलाड़ी नंदकिशोर देवड़ा, मनोज पालरेचा, जयंतीलाल कोटड़िया, लेदर बॉल खिलाड़ी जगपाल सिंह राठौर, प्रदीप गुर्जर, देवेंद्र बैरागी, राधेश्याम देवड़ा, मोहन सोलंकी तथा कबड्डी खिलाड़ी हीरालाल चौधरी (ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, इंदौर) सहित 20वीं सदी के खिलाड़ियों का संस्था द्वारा साफा बांधकर, पुष्पमाला एवं संस्था का दुपट्टा पहनाकर तथा खेल रत्न झकनावदा का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं दिवंगत पूर्व खिलाड़ियों को याद करते हुए स्वर्गीय भूपेन्द्र सिंह राठौर (झकनावदा), सुभाष मिस्त्री, ओमप्रकाश टेलर, लालू जी सिंदड़ा, ठाकुर रणधीर सिंह राठौर, दिनेश राठौड़, संजय मांडोत, लालू सोलंकी, धर्मेंद्र (घोटू) राठौड़, कुंदन गारी आदि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह रहे मौजूद

इस दौरान संस्था के प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, खेल शिक्षक श्रीकांत यादव, नारायण दास बैरागी, हेमेन्द्र कुमार जोशी, संदीप पाटीदार, दिनेश बघेल, यशपाल घटिया, शत्रुघ्न मालवीय, पूजा कटारे, मोनू सोलंकी, सुरेश प्रजापत, लक्ष्मण गहलोत, लक्ष्मी चौधरी, ललिता बर्फा, आरती मिस्त्री, प्रमिला पाटीदार, पार्वती चौहान, हर्षिता चोयल, नीलेश मुलेवा, भंवर सिंह परमार, सुखराम कटारा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article