अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल 2026 को कहलगांव एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा एकचारी गांव के पूरब टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई तथा जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस पहल के माध्यम से एनटीपीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।
कहलगांव एनटीपीसी के पीआरओ सह प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

