देवराहा बाबा विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई श्री राम सखा निषादराज जयंती, जल मंत्री रहे मुख्य अतिथि | New India Times

अहमद रज़ा, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

देवराहा बाबा विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई श्री राम सखा निषादराज जयंती, जल मंत्री रहे मुख्य अतिथि | New India Times

रसूलागंज स्थित देवराहा बाबा उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 5 अप्रैल 2026 को श्री राम सखा निषादराज जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराज निषादराज के आदर्शों को याद किया।

जल मंत्री रहे मुख्य अतिथि

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के जल मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महाराज निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। अपने संबोधन में डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता प्रेम एवं सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने समाज के उत्थान तथा जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद ने बढ़ाई गरिमा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉक्सिंग की गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद ‘नंदा’ उपस्थित रहीं। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उनकी उपस्थिति वहां मौजूद छात्र-छात्राओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article