सादगी और सामाजिक एकता का संदेश: काकर समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, 12 जोड़ों का हुआ निकाह | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

सादगी और सामाजिक एकता का संदेश: काकर समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह संपन्न, 12 जोड़ों का हुआ निकाह | New India Times

मुस्लिम काकर समाज द्वारा बुरहानपुर में आयोजित 23वां सामूहिक विवाह समारोह इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को धूमधाम और सादगी के साथ संपन्न हुआ। समारोह में कुल 12 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
समाज के अध्यक्ष हाजी शेख अजीज ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और अनावश्यक खर्चों को कम करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद रईस ने की, जबकि दुआ नदीम बेग द्वारा कराई गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र. कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी, डॉ. फरीद उद्दीन काजी, वार्ड पार्षद राजेश महाजन, पत्रकार वाहिद काकर एवं राजू शेख सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष शेख अशफाक, सचिव रईस शेख एवं उपाध्यक्ष शेख सिकंदर ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। संचालन इमरान सर ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए समाज अध्यक्ष हाजी अब्दुल अजीज ने कहा कि इस्लाम में निकाह सादगी से करने का संदेश दिया गया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए काकर समाज आगामी आयोजनों में मस्जिदों में सामूहिक विवाह कराने की योजना बना रहा है, जिससे अनावश्यक खर्च जैसे स्टेज और अन्य व्यवस्थाओं में कमी लाई जा सके।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ना बेहद जरूरी है। बच्चों को बेहतर तालीम देने और समाज को आधुनिक व्यापार एवं व्यवसाय से जोड़ने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
समारोह का समापन सामाजिक सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article