भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा के नए पदाधिकारी निर्वाचित, प्रो. राजेश गर्ग बने अध्यक्ष | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा के नए पदाधिकारी निर्वाचित, प्रो. राजेश गर्ग बने अध्यक्ष | New India Times

भारत विकास परिषद, प्रयाग शाखा की सामान्य सभा की बैठक होटल प्रयाग इन में संपन्न हुई, जिसमें सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से प्रोफेसर राजेश कुमार गर्ग को अध्यक्ष, डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी को सचिव एवं सीए गगन मोहन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार खरे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व शाखा अध्यक्ष राज नारायण अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा गत वर्ष आयोजित कार्यक्रमों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नामांकन समिति के संयोजक एवं चुनाव अधिकारी जी.के. खरे ने कहा कि प्रयाग शाखा ने सदैव अपनी परंपराओं का पालन करते हुए नए मानक स्थापित किए हैं और समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।
प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल ने सर्वसम्मति से हुए चुनाव की सराहना करते हुए परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और उनकी टीम परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने बड़े सामाजिक प्रोजेक्ट्स पर सामूहिक रूप से कार्य करने की बात भी कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। संचालन डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नवीन चंद्र अग्रवाल ने दिया।
इस अवसर पर डॉ. श्रीमती अल्पना अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास, डॉ. बृजेश कुमार, राजीव माहेश्वरी, दिनेश रस्तोगी, प्रो. उमेश प्रताप सिंह, आलोक शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article