डीएम की अध्यक्षता में जलालाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर सख्त निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम की अध्यक्षता में जलालाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर सख्त निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र के साथ जन शिकायतों को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि स्पेशल क्लोज की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को गलत तरीके से बंद न किया जाए और निस्तारण के दौरान मौके पर जाकर जांच करना अनिवार्य है। साथ ही शिकायतकर्ता के साथ फोटो भी ली जाए।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से शिकायतों की श्रेणी में सुधार होगा और कोई भी मामला ‘सी’ श्रेणी में नहीं जाएगा। समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा में किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्पेशल क्लोज केवल विशेष परिस्थितियों में ही किया जाए और उसके साथ पर्याप्त साक्ष्य संलग्न हों। यदि किसी मामले में न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे) का हवाला दिया जाता है, तो उसकी प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। गलत तरीके से स्पेशल क्लोज करने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
इस अवसर पर डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article