पांढुर्णा में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरीया के प्रथम आगमन की तैयारियां तेज़ | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT;

पांढुर्णा में युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरीया के प्रथम आगमन की तैयारियां तेज़ | New India Times

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरीया के 8 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रथम पांढुर्णा आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जतन उईके तथा पांढुर्णा विधायक निलेश उईके प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यश लखन घनघोरीया के आगमन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जाएंगी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात धनुष लॉन में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घाडे, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहीर पटेल, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अध्यक्ष रवी खापरे, जिला युवा कांग्रेस प्रभारी पंकज दातारकर, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गावंडे, प्रदेश सचिव सोपान कोहले, जिला अध्यक्ष प्रशांत धुर्वे, विधानसभा अध्यक्ष बंटी ठाकुर, महासचिव योगेश अबाडरे, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश गायधने व कैलाश पराडकर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article