शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला के निर्माण में पत्रकार भी होंगे शामिल, रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने किया एलान | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना( बिहार), NIT;​
शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला के निर्माण में पत्रकार भी होंगे शामिल, रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने किया एलान | New India Timesशराबबंदी के समर्थन में आगामी 21 जनवरी को सूबे में बिहार सरकार की ओर घोषित मानव श्रृंखला निर्माण के महा अभियान में पत्रकार भी शामिल होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए आॅल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन {आइरा} के प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने देते हुते कहा कि , सामाजिक सरोकार के कार्यों में पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिये समुचे देश व समाज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की ओर से सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए आइरा ने मानव श्रृंखला जैसे बिहार सरकार के महा अभियान में शामिल होने का फैसला लिया है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने , माना कि हम पत्रकारों का काम खबरों का संकलन एवं प्रसारण है, लेकिन इससे अलग हट कर भी हमारा कुछ दायित्व है जिसका मुस्तैदी से निर्वहन करने के लिए आइरा ने मानव श्रृंखला में शामिल होने का निर्णय लिया है।​शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला के निर्माण में पत्रकार भी होंगे शामिल, रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने किया एलान | New India Times श्री मिश्रा ने कहा कि , शराब सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। बिहार सरकार ने सूबे में पूर्ण शराबबंदी लागू कर ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के समर्थन में 21 जनवरी को बनायी जानेवाली मानव श्रृंखला विश्व के पैमाने पर मील का पत्थर साबित होगी। श्री मिश्रा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ,बिहार और यहां पैदा हुए महापुरुषों ने हमेशा मानवता के विकासव संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया है। ​

शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला के निर्माण में पत्रकार भी होंगे शामिल, रिपोर्टर्स एसोसिएशन ने किया एलान | New India Timesअपने पुरखों के पदचिन्हों पर चलकर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में मानव श्रृंखला के माध्यम से बिहार वासी एक बार फिर मानव-मानवता और समाज को शराब जैसे जहर से मुक्त करने का संदेश देंगे। प्रदेश भर के प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया से जूड़े पत्रकारों से आइरा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बिहार सरकार के इस महा अभियान में शामिल होकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version