कोतमा में बड़ा हादसा: अग्रवाल होटल की तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 को बचाया गया, 4-5 लोगों के दबे होने की | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260404-WA0058.mp4

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास बनी तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260404-WA0059.mp4

वहीं, अभी भी 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ कोतमा तहसीलदार दशरथ सिंह, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version