इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
फातिमा कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने तेजी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 5वें दिन आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।
यह घटना 28 तारीख को घटी थी। घर मालिक वसीम शेख शादी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, इसी दौरान उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में 30 तारीख को बाजारपेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधिकारी श्री वाघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मात्र 5 दिनों के भीतर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी गई पूरी नकदी और जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
फिलहाल आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
