अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का दो दिवसीय कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण शिविर 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और वैचारिक विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

इस महाअभियान में मंडल के सभी पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेतागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

