अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगाँव स्थित शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 1 और 2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पहले सत्र में स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए कुलकलिया गांव में घर-घर जाकर बाढ़, भूकंप, आग और लू जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपायों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।

दूसरे सत्र का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें “वित्तीय साक्षरता” विषय पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शाखा प्रबंधक अजय कुमार, आकाश कुमार गुप्ता और ऋषभ कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत और डिजिटल लेनदेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अजय कुमार और उमाशंकर पासवान ने किया। शिविर में कोमल कुमारी, सुप्रिया, जीशान, नीतीश सहित कई स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
