मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूर उल्लाह साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan के निर्देशानुसार पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन इंदौर में किया गया है। यह बैठक शिमला फार्म हाउस, गौमठ गिरी, एयरपोर्ट रोड, गांधीनगर, इंदौर में आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बैठक में आपसी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव शकील तिजोरी वाला एवं मध्य प्रदेश प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूर उल्लाह साहब करेंगे।
प्रदेश सचिव आशीष मौर्य ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचें।
बुरहानपुर में पार्टी के आधार स्तंभ एवं ख्याति प्राप्त पत्रकार आली जनाब शकील खान ने कहा कि मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर पार्टी को हर स्तर पर सशक्त बनाना है और गांव से लेकर शहर तक लोजपा को घर-घर पहुंचाना है।
इंदौर जिला अध्यक्ष राहुल मालाकार ने कहा कि इंदौर आने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत है।

