मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

तेली समाज संगठन का ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार करते हुए ग्राम भंदारगोंदी (देवखापा) में संगठन का गठन किया गया। यह पहल जिला अध्यक्ष भूषण केवटे के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से सुनील कुण्डलिकराव बेलखड़े को संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जानकारी के अनुसार, शीघ्र ही संगठन की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम भंदारगोंदी से रमेश रेवतकर (वरिष्ठ सदस्य), भूषण बेलखड़े (उप सरपंच), गणपति डोईजोड़ (BDC), लोकेश तलमले, रमेश तलमले, भाऊराव तलमले, रोशन बेलखड़े एवं देवीदास बेलखड़े सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं, तेली समाज संगठन पांढुर्णा की ओर से सुनील घाटोडे, वानोडे सर (अध्यक्ष/सचिव), प्रशांत गायधने, विष्णु लेन्डे, शांताराम केवटे, भीमराव सांबारे, कैलाश सांबारे, अशोक घाटोडे, शंकर भद्रे, नरेश वघाले, मनोज घोड़े, पुरुषोत्तम वघाले, संजय रेवतकर एवं मनीष मेटांगले की प्रमुख उपस्थिति रही।

