ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा में गंदगी पर भड़के ऊर्जा मंत्री, खुद उठाया झाड़ू | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा में गंदगी पर भड़के ऊर्जा मंत्री, खुद उठाया झाड़ू | New India Times

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार सुबह उपनगर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल, हजीरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान अस्पताल परिसर में वाटर कूलर के आसपास गंदगी पाए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वयं सफाई कर व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखा जाए। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन और औषधि वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article