शाहजहांपुर में नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संभाला कार्यभार, विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर ज़ोर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

सोमवार को नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।

इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित निवर्तमान नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने उन्हें बुकलेट देकर स्वागत किया।

रविवार रात डॉ. विपिन कुमार मिश्रा का तबादला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक के पद पर कर दिया गया था।

आईएएस सौम्या गुरुरानी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा और नगर निगम प्रशासन की छवि को बेहतर बनाते हुए जनता का विश्वास मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले वे हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज में जॉइंट मजिस्ट्रेट और मेरठ में अंडर ट्रेनिंग रह चुकी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version