गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:
अंबेडकर नगर जिले के चर्चित हत्याकांड और अवैध संपत्तियों को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। हंसवर निवासी जैनल आब्दीन पुत्र अब्दुल कुरूस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भू-माफियाओं की अवैध संपत्तियों को जब्त करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके चाचा अब्दुल जब्बार, पिता अब्दुल कुस और भाई अब्दुल्लाह सहित परिवार के कुछ लोगों ने मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची है। उनका आरोप है कि 24 जून 2020 को हंसवर निवासी हबीबुल रहमान उर्फ पहाड़ी की निर्मम हत्या करवाई गई थी, जिसमें हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन हुआ था। इस मामले में कथित तौर पर खान मुबारक के गुर्गों की संलिप्तता भी बताई जा रही है।

जैनल आब्दीन का दावा है कि अब्दुल जब्बार उर्फ रमजान और उनके परिजनों के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जो अवैध तरीके से अर्जित की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ संपत्तियां अन्य नामों से लेकर बाद में ट्रांसफर करवाई गईं।
इसके अलावा, शिकायत में यह भी कहा गया है कि उस समय के हंसवर थाना प्रभारी द्वारा मामले में औपचारिक कार्रवाई तो की गई, लेकिन कई आरोपियों को बचाने का प्रयास भी किया गया। साथ ही, अवैध लेन-देन और अन्य सुविधाएं दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि परिवार के कुछ सदस्य उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर बताकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रदेश में कानून का राज कायम रखा जाए।
