रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल का वार्षिकोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, नन्हें बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | New India TimesOplus_131072

विवेक जैन, बागपत/नई दिल्ली, NIT:

रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल का वार्षिकोत्सव 2026 धूमधाम से संपन्न, नन्हें बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | New India Times

रोहिणी सेक्टर-11 स्थित हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल द्वारा पंजाबी बाग क्लब ऑडिटोरियम में वार्षिक उत्सव 2026 एवं ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन (बागपत), सुमित वर्मा, अभिनेता जुनैद खान, प्रधानाचार्य पूजा सभरवाल एवं नटराज आर्ट के डॉ. लक्की कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रीस्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर आयोजित ग्रेजुएशन समारोह में बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना समीक्षा सुनीता गुप्ता की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रस्तुति की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी संस्थान है, जहां शिक्षा के साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कारों का भी समुचित विकास किया जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता एवं प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर पारुल वर्मा (पॉल सर) द्वारा की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article