अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गैस बुकिंग के नाम पर हो रहे फ्रॉड को लेकर साइबर पुलिस भोपाल ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज से बचने की सलाह दी है।
जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग “Urgent LPG Booking”, “Limited Stock” या “Discount Offer” जैसे झूठे मैसेज भेजकर लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ये मैसेज SMS, WhatsApp और सोशल मीडिया के जरिए भेजे जाते हैं, जिनमें फर्जी वेबसाइट या लिंक दिए जाते हैं।
फ्रॉड करने के तरीके (Modus Operandi):
आकर्षक ऑफर और जल्दबाजी का दबाव बनाकर मैसेज भेजना
फर्जी वेबसाइट या लिंक पर क्लिक करवाना
APK फाइल डाउनलोड करवाकर मोबाइल हैक करना
OTP, PIN और बैंक डिटेल्स मांगना
साइबर पुलिस की सलाह (Safety Tips):
LPG बुकिंग केवल आधिकारिक ऐप/वेबसाइट या अधिकृत डीलर से ही करें
भुगतान करने से पहले जानकारी की पुष्टि जरूर करें
केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करें
संदिग्ध नंबर और मैसेज को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें
क्या न करें:
अनजान लिंक या फॉरवर्ड मैसेज पर क्लिक न करें
SMS/WhatsApp में दिए नंबर पर कॉल न करें
APK फाइल डाउनलोड करने से बचें
OTP, PIN या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें
WhatsApp पर मिलने वाले ऑफर पर भरोसा न करें
साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी या गैस कंपनी WhatsApp या SMS के जरिए सीधे पेमेंट की मांग नहीं करती। “Urgency” और “Offer” दिखाकर लोगों को फंसाना ठगों का आम तरीका है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जा सके।
