एनटीपीसी कहलगांव में 'स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम' आयोजित, SC/ST व महिला उद्यमियों को मिला मंच | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी कहलगांव में 'स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम' आयोजित, SC/ST व महिला उद्यमियों को मिला मंच | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में “स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम” का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को बढ़ावा देना तथा विशेष रूप से एससी, एसटी और महिला उद्यमियों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़ने के अवसर प्रदान करना था।

एनटीपीसी कहलगांव में 'स्पेशल वेंडर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम' आयोजित, SC/ST व महिला उद्यमियों को मिला मंच | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना प्रमुख रवीन्द्र पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनटीपीसी कहलगांव के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नेशनल एससी-एसटी हब (NSSH) और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान टेंडरिंग प्रक्रिया, एंटी ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम, GeM प्लेटफॉर्म, एससी-एसटी उत्थान, यूएसएससी की भागीदारी बढ़ाने के उपाय तथा ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इसके पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में उपस्थित वेंडर्स की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें प्रक्रियाओं एवं उपलब्ध अवसरों की बेहतर समझ प्राप्त हुई।
यह पहल समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article