मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
थाना समाधान दिवस के अवसर पर एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ थाना रामचंद्र मिशन पर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनी और प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन करते हुए एसपी ने उनके निष्पक्ष गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए
एसपी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार किया जाए साथ ही भूमि विवाद,परिवार विवाद एवं संवेदनशील प्रकरणों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने एवं आवश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिए
इस अवसर पर थाना रामचंद्र प्रभारी निरीक्षक एवं थाना रामचंद्र मिशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
