नसबन्दी के आपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में नारे बाजी | New India Times

पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​नसबन्दी के आपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में नारे बाजी | New India Timesनसबन्दी आपरेशन के तत्काल बाद एक 32 वर्षीय चार बच्चों की मां मिथलेशी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने असपताल के बाहर सड़क पर चका जाम कर दिया जिसे पुलिस ने बड़े प्रयासों से खुलवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम संतोष तिवारी और डीएसपी सीबीएस रघुवंशी भी जिला चिकित्सालय पहुंचे, साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश दुबे और बीएसपी नेता संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने पांच चिकित्सकों की टीम से पीएम करवाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही दोषी चिकित्सक को हटाने की कार्यवाही भी शुरू हो गई है।​नसबन्दी के आपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में नारे बाजी | New India Timesजिला चिकित्सालय में नसबन्दी के चलते महिला की मौत का यह पहला मामला है। कुछ दिन पहले मंहगाव में भी एक महिला की मौत नसबन्दी आपरेशन के दौरान हुई थी, आज सुबह ही इस चिकित्सालय में भोपाल से आई टीम को बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दबाएं मिली हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version