नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जुनैद भाई मुंबई के भायखला में सर जे जे अस्पताल के सामने सब्जी पूरी बेचते हैं। कमर्शियल LPG का बाटला नहीं मिलने के कारण बिजली की सिगड़ी पर काम चलाया जा रहा है। सिगड़ी के इस्तेमाल से दिनभर में चार पांच बार बिजली मीटर का फ्यूज उड़ता है उसे लगाने करने मे ग्राहकी खराब हो जाती है। बगल में दुर्गा भोजन सेंटर ने इंडक्शन चूल्हे पर होटल का किचन शुरू कर दिया है। रेहड़ी पटरी वालों से मिली जानकारी से पता चला कि 14 किलो ग्राम का LPG सिलेंडर का ब्लैक रेट पांच हजार रुपए हो गया है।

मुंबई में LPG की किल्लत से हजारों होटल्स बंद हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बड़े बड़े शहरों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में गरीबों के लिए चलाए जा रहे शिव भोजन केंद्रो को देवेंद्र फडणवीस सरकार ने पिछले एक साल से अनुदान नहीं दिया। गैस के अभाव से सैकड़ों शिव भोजन केंद्र बंद हो गए हैं। अस्पतालों में मिलने वाला मुफ्त भोजन बंद किसी भी वक्त बंद हो जाएगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मूस से आने वाली हीलियम की कमी से अस्पतालो को कई इलाज़ बंद करवाने पड़ सकते है परिणाम स्वरूप लाखो मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। अमरीका की मक्कारी के जवाब में ईरान की IRGC ने 10 लाख सैनिक जमीन पर उतारने का फैसला किया है अब जंग लंबी खींची जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका और इजराइल की अभद्र प्रेम कहानी ने भारत की जनता के लिए ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मूस से LPG का आयात बंद कर दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास पांच दिन का तेल भंडार शेष है। मोदी सरकार ने फौरी तौर पर कदम नही उठाए तो सरकार को अपनी कायरता और नाकामी को छिपाने के लिए लॉक डाउन जैसे अप्रिय निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

